फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्या की गवाह महिला को गोलियों से उड़ाया

विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। पति की हत्या के मामले में गवाही देने जा रही महिला पर बाइक सवारों ने गोलियां बरसा दीं। गंभीर हालत मेें जिला अस्पताल लाया गया वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दिवंगत भाजपा नेता के पुत्रों सहित तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के लिए बनाई गई टीमें हत्यारोपियों की तलाश में जुटीं हैं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव धारऊ निवासी 26 वर्षीय दीप्ति उर्फ भावना की शादी शृंगार नगर निवासी बिल्लू चौहान के साथ हुई थी। जनवरी 2015 में बिल्लू की दन्नाहार क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन चौहान के पुत्रों व साथियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। गुरुवार सुबह करीब 10:20 दीप्ति उर्फ भावना दीवानी में उक्त मामले में गवाही के लिए जा रही थी।

जब वह बिछिया मार्ग पर बाइक पर सवार होकर आए तीन लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान भावना को एक गोली सीने तथा दूसरी सिर पर जा लगी। इससे वह वहीं गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस भावना को जीप में जिला अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। जानकारी होने के बाद मृतका के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। आरोप लगाया कि दिवंगत भाजपा नेता के पुत्रों व साथी ने हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें