मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव ज्योंति निवासी महिला गुरुवार दोपहर को शहर में खरीदारी करने आई तभी दो महिला चोरों ने उसका पर्स निकाल लिया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वहां मौजूद लोगों ने महिला चोरों को पकड़ लिया। उनके पास से पर्स भी बरामद हो गया। इस बीच भीड़ का फायदा उठाकर महिलाएं भाग गईं।
कस्बा ज्योंति निवासी गीता देवी गुरुवार दोपहर को शहर बाजार करने आई थीं। दोपहर करीब 1:30 बजे जब महिला सिटी पोस्ट आफिस के समीप लगे फड़ से कपडे़ खरीद रही थी। तभी दो शातिर महिलाओं ने उसका पर्स निकाल लिया। इस बीच गीता ने एक महिला को पर्स रखते हुए देख लिया। जब उसने पर्स वापस करने को कहा तो दोनों महिलाएं झगडे़ पर उतारू हो गईं। चोर महिलाओं ने गीता के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने महिला चोरों को पकड़ लिया जिसके बाद गीता ने उनके पास अपना पर्स बरामद कर उनकी पिटाई कर दी। करीब 15 मिनट तक चले इस हंगामे के दौरान चोर महिलाएं वहां से भाग गईं।