फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैफियत एक्सप्रेस का इंजन फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। आजमगढ़ जा रही कैफियत एक्सप्रेस का गुरुवार रात इंजन दिल्ली रेलखंड पर तकनीकी खराबी के चलते खराब हो गया। पौने तीन घंटे बाद मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को गंतव्य को रवाना किया।
विज्ञापन


दिल्ली से चलकर आजमगढ़ जा रही 12226 कैफियत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चल रही थी। रात 11 बजे ट्रेन जब दिल्ली रेलखंड के हाथरस रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तभी अचानक तकनीकी खराबी के चलते ट्रेन का इंजन काम करना बंद कर दिया। चालक ने इंजन को पुन: चालू करने की कोशिश की।

साथ ही घटना की जानकारी मुख्य नियंत्रण कक्ष को दी। रेल अधिकारियों के निर्देश पर ट्रेन को लूप लाइन में लाया गया। पौने दो बजे कैफियत एक्सप्रेस में एक मालगाड़ी का इंजन काटकर लगाने के बाद ही ट्रेन को आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें