फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल कारोबारी से मांगी गई दस लाख की चौथ .

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर के एक फल कारोबारी से दस लाख की चौथ मांगी गई है। फोन करने वाले ने धमकी दी है कि अगर रकम नहीं मिली तो गोली मार दी जाएगी। व्यवसायी ने गोविंदनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मथुरा में दरेसी रोड पर रहने वाले हाजी मोहम्मद नसीम की आगरा के सिकंदरा पर स्थित बांईपुर मंडी में फलों की आढ़त है। नसीम के मुताबिक उनके पास धमकी भरा फोन 9 जून की दोपहर को साढ़े बारह बजे आया था।

उस वक्त वह अपनी आढ़त पर ही बैठे थे। फोन करने वाला धमकाते हुए 10 लाख की चौथ मांग रहा था। रुपये न देने पर गोली मारने की धमकी भी दी गई। फोन करने वाले ने खुद को हरियाणा के जनपद नूहं का बताया।
विज्ञापन


हाजी मोहम्मद नसीम का कहना है कि वो साथियों के साथ आगरा के थाना सिकंदरा में पहुंचे। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। बाद में आईजी से गुहार लगाई गई।

आईजी ने एसएसपी मथुरा के पास भेज दिया था। एसएसपी के निर्देश पर गोविंदनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने उस नंबर को ट्रेस करना शुरू कर दिया है जिससे धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें