फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के व्यापारी को लूटने से पहले दो टटलू दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मुंबई के व्यापारी को शिकार बनाने से पहले दो शातिर टटलू कृष्णानगर एवं स्वाट टीम के हत्थे चढ़ गए। हरियाणा के पुन्हाना के इन शातिर टटलुओं ने मुंबई के व्यापारी को मथुरा में सोने की ईंट का झांसा देकर बुलाया था। पुलिस ने दोनों टटलुओं से नकली सोने की ईंट और हथियार बरामद किए हैं।
विज्ञापन



स्वाट टीम और कृष्णानगर पुलिस टटलुओं की धरपकड़ में जुटी हुई थी। इसी बीच पुलिस को खबर मिली कि गणेशरा कट के समीप दो टटलू बाइक से मुंबई के व्यापारी को लूटने के फिराक में है। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और मुंबई के व्यापारी के पहुंचने से पहले ही घेराबंदी कर दोनों टटलुओं को दबोच लिया।


एसएसपी विनोद कुमार मिश्र ने पत्रकारों को बताया कि स्वाट टीम प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी वीके मिश्रा एवं एसआई प्रदीप कुमार ने इन शातिर टटलुओं को दबोचा है। पकड़े गए टटलू हरियाणा केे पुन्हाना निवासी रफीक खां पुत्र सिराज खां और सद्दाम पुत्र उमर हुसैन हैं।
विज्ञापन



इनके कब्जे से एक नकली सोने की ईंट, एक छोटा सोने का टुकड़ा, एक छेनी, हथौड़ी और एक किलो दो ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया है। दोनों टटलुओं के खिलाफ कोतवाली में आधा दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार के इनाम से पुरस्कृत किया है।


चेन्नई पुलिस ने भी दोनों टटलुओं से की पूछताछ
पकड़े गए दोनों टटलुओं ने चेन्नई में भी व्यापारियों को लूटा है। दोनों टटलुओं को पकड़ने के लिए चेन्नई पुलिस मंगलवार की देर रात चौकी कृष्णानगर पहुंची। चौकी प्रभारी वीके मिश्रा ने बताया कि चेन्नई पुलिस ने दोनों शातिर टटलुओं से पूछताछ की है। पुलिस के पास करीब 50 टटलुओं के फोटो थे। इन टटलुओं के नाम और पते पकड़े गए टटलुओं से पूछे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें