फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती नहीं की तो तेजाब से झुलसाने की धमकी

Fri, 21 Apr 2017 01:26 AM IST
दोस्ती नहीं की तो तेजाब से झुलसाने की धमकी
विज्ञापन
student
विज्ञापन

विज्ञापन
कान्वेंट स्कूल में दसवीं की छात्रा का पड़ोसी युवक ने जीना मुश्किल कर दिया। दोस्ती नहीं करने पर तेजाब से चेहरा झुलसाने की धमकी दे रहा है। छात्रा ने दहशत में स्कूल जाना बंद कर दिया। परिवारीजनों ने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई। मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हरीपर्वत क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी घर के पास ही एक कान्वेंट स्कूल में पढ़ती है। उसने बताया कि पड़ोसी युवक दो साल से परेशान कर रहा है। उस पर दोस्ती का दबाव बनाता है। आते-जाते पीछा करता है। किसी को शक न हो इसके लिए अपनी बहन का एडमिशन भी उसके स्कूल में करा दिया। वह कई बार युवक को फटकार चुकी है लेकिन उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं। हाथ पकड़कर उसे बाइक पर बैठाने का प्रयास भी किया। छात्रा ने छह महीने पहले युवक के बारे में मां को बताया। मां ने उसके घरवालों से शिकायत की। लेकिन वह उसका ही पक्ष लेने लगे। इसके बाद से युवक की हरकतें और बढ़ गईं। छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। दिसंबर में अपनी मां के साथ नानी के घर फिरोजाबाद चली गई। मार्च में परीक्षा देने वापस आई तो युवक ने फिर से छेड़छाड़ की। दस अप्रैल को तो उसकी बहन ने भी मारपीट की। अब तेजाब से चेहरा बिगाड़ने की धमकी दी है। पीड़िता ने थाना हरीपर्वत पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काल सेंटर में करता है काम
छात्रा का कहना है कि युवक एक काल सेंटर में काम करता है। बीएससी की पढ़ाई भी कर रहा है। नौकरी से आने के बाद वह उसका बाइक से पीछा करता है।
पिता को बाइक से मारी थी टक्कर  
छात्रा का आरोप है कि युवक ने डेढ़ साल पहले पिता को बाइक से टक्कर मार दी थी। इससे उनके चोट आईं थीं। वह गंभीर घायल हो गए थे। इस कारण पिता की नौकरी छूट गई। तब से वह बेरोजगार हैं। परिवार की माली हालत भी ठीक नहीं है। किसी तरह मां गुजारा कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें