लुटेरा दबोचा, एक तमंचा और चोरी की बाइक बरामद
- फोटो : अमर उजाला
युवक से मारपीट कमैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र निवासी युवक के साथ मारपीट करने के बाद नामजद युवकों ने नकदी और मोबाइल लूट लिया। बेहोशी की हालत में उसे खरपरी बंबा के समीप फेंक कर भाग गए। होश में आने के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
थाना बेवर क्षेत्र के गांव तेजगंज जासमई निवासी अनिल कुमार रविवार को शहर किसी काम से आए हुए थे। पुराने बस स्टेंड पर रात करीब आठ बजे उतरने के बाद वह जब क्रिश्चियन तिराहा की तरफ जा रहे थे।
तभी पीछे से आए दो नामजदों ने उनके सिर पर प्रहार कर दिया। बेहोशी की हालत में उनके पास रखी करीब 90 हजार की नकदी व मोबाइल लूटने के बाद उन्हें बाइक पर बैठाकर खरपरी की ओर ले गए। वहां उन्हें बंबा के समीप फेंक कर नामजद आरोपी भाग गए।
होश में आने के बाद सोमवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं थाना पुलिस ऐसी किसी भी घटना की तहरीर मिलने की बात से इंकार कर रही है।
वहीं, बिछवां के थाना कुरावली क्षेत्र के मोहल्ला फर्दखाना निवासी बलवीर सिंह रविवार रात करीब 10 बजे पत्नी ममता व दो बच्चों के साथ फर्रुखाबाद जा रहा था। तभी थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर मामा ढावा के समीप पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर गाड़ी को रोक लिया। बदमाशों ने पिस्टल निकालकर दंपति को धमकाते हुए महिला के पहने हुए जेवर व नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से भाग गए।
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने काफी देर तक वहां बदमाशों की तलाश की कामयाबी नहीं मिल सकी। पीड़ित ने रात को थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।