फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह सटोरियों के घर दबिश, गिरफ्तारी एक भी नहीं

विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
आगरा। भारत-पाक मैच पर सट्टा लगने की सूचना पर पुलिस ने रविवार को शहर के छह बड़े सटोरियों के घर जोर शोर से दबिश दी। एएसपी और एसडीएम इसमें पुलिस के साथ लगाए गए। सटोरियों के घर के आस पास पुलिस ने ढिंढोरा भी पिटवाया। इसमें बताया गया है कि यह सटोरिया है। हैरानी की बात यह रही कि गिरफ्तारी एक की भी नहीं हो पाई।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो दबिश में ही बड़ी चूक रही। सट्टा होटलों में लगाया जा रहा था। ऐसा इसलिए भी लग रहा है क्योंकि आईपीएल के दौरान होटलों में ही सट्टा लगाया जा रहा था। पुलिस ने इस बार सटोरियों के घर ही दबिश दी। इसके सिवाय कहीं नहीं।

जिन सटोरियों के घर पुलिस पहुंची, उनमें न्यू आगरा के कमला नगर का अंकुश, सिकंदरा के शास्त्रीपुरम का सुनील झाला, ताजगंज का श्याम बोहरा, कोतवाली के चौबेजी फाटक का सोनू उर्फ टमाटर और एमएम गेट का सुशीला शामिल है। श्याम बोहरा पिछले दिनों क्रिकेट के सट्टे में पकड़ा गया था। अंकुश के घर सट्टे की पर्चियां मिलीं, उसे थाना लाकर पुलिस ने पूछताछ की।
विज्ञापन


एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि दबिश का मकसद सटोरियों पर कार्रवाई का संदेश देना भी था। उनके घर के आस के लोगों को उनके सट्टे के बारे में जानकारी दी गई।

बता दें, ताजनगरी में क्रिकेट पर बड़ा सट्टा लगाया जाता है। पिछले साल आईपीएल के दौरान पुलिस ने 30 से ज्यादा सटोरिए पकड़े थे। इसके बाद भी सट्टा तो बंद नहीं हुआ लेकिन सटोरियों को पुलिस पकड़ नहीं पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें