फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित, तर्क शक्ति के कडे़ सवालों में उलझे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। संघ लोक सेवा आयोग की प्री-परीक्षा में इस बार विषयों से कम सवाल और करेंट फेयर ज्यादा पूछे गए। कई सवालाें के उत्तरों के विकल्प ने भी परीक्षार्थियों को परेशान किया। दो विकल्प सही लग रहे थे। विजय नगर के प्रवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम प्रश्नपत्र ठीक था। दूसरे प्रश्नपत्र में गणित और तर्क शक्ति के सवाल कुछ कड़े थे। जीएसटी, जीडीपी, एग्रीकल्चर से जुड़े सवाल खूब पूछे गए। अकोला के पुष्पेंद्र ने बताया कि इस बार 75 से 80 फीसदी करंट अफेयर पूछे गए। भारतीय संविधान, आधुनिक भारत के इतिहास से भी कई सवाल आए थे।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के राजकुमार ने बताया कि भूगोल और अन्य विषयों की पढ़ाई की खूब की थी। इनसे सवाल कम, करंट अफेयर के सवाल उम्मीद से अधिक पूछे गए। सेंटर फॉर एंबीशन के निदेशक अमित सिंह ने बताया कि प्री का प्रश्नपत्र स्तरीय था। इसमें 55 से 60 फीसदी अंक लाने वाले परीक्षार्थियाें का उत्तीर्ण होना तय है। 30 से 35 सवालाें ने परीक्षार्थियों को परेशान किया। इनके दो विकल्प सही लग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें