फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को जंजीर दिखाकर लूटी जंजीर और कुंडल

विज्ञापन
लूटपाट
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजा का बाग में गुरुवार शाम बाजार जा रही एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर सोने की चेन व कुंडल लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश देवी रोड की ओर भाग गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजा का बाग गली नंबर चार निवासी अनीता देवी बुधवार शाम करीब चार बजे बाजार जा रहीं थीं। जब वह पुरंग बिहार के समीप पहुंची तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर लूट की कोशिश की।

महिला ने जब विरोध किया तो लुटेरों ने पहले तो मारपीट की उसके बाद तमंचा कनपटी पर लगाकर गले में पड़ी सोने की चेन व कान के कुंडल लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे देवी रोड होते हुए भाग गए। चीख पुकार सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। थाने पहुंची पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें