फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी समेत छह महिलाओं की चोटी कटी

विज्ञापन
‌क‌िशोरी की कटी चोटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। बुधवार को एक किशोरी समेत छह महिलाओं की चोटी कटने की घटना सामने आई। मांट, सौंख, कोसीकलां, नौहझील और बरसाना में हुईं घटनाओं से दहशत फैल गई। मांट में पहुंची पुलिस ने किशोरी और उसके परिवार वालों के बयान लिए।
विज्ञापन


मांट क्षेत्र के गांव इरौली में वीरी सिंह की 15 वर्षीय बेटी पूजा की चोटी कट गई। पूजा अपने मां-बाप के साथ मंगलवार की रात को घर के आंगन में सो रही थी। देर रात को जब बूंदाबांदी हुई तो सभी जागकर कमरे में जाने लगे। इसी दौरान पता चला कि पूजा के बाल कटे हुए हैं। जब देखा तो पास में ही चोटी कटी पड़ी थी।

सुबह को मांट थाने की पुलिस भी पहुंची और परिवार वालों के बयान दर्ज किए। वहीं सौंख क्षेत्र में दो महिलाओं की चोटी कटी है। पहला मामला नगला अक्खा गांव का है। निरंजन सिंह की पत्नी बुद्धि देवी सुबह के वक्त घर के आंगन में कपड़े सुखा रही थीं। इसी दौरान उनकी चोटी कट गई।
विज्ञापन


वह आंगन में बेहोश होकर गिर पड़ीं। इस क्षेत्र की दूसरी घटना नगलाबारी गांव में हुई। गांव निवासी नरपत सिंह की पत्नी ढकेली देवी बुधवार तड़के पशुओं को चारा डालने जा रही थीं। अचानक वह बेहोश होकर गिर गईं। जब परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे तो उनकी चोटी कटी पड़ी थी।

वहीं बरसाना के गांव कमई में नेमी जाटव की पुत्रवधू कमलेश की चोटी कट गई है। कोसीकलां के मुहल्ला सरायशाही निवासी बंटू की पत्नी सरबानो घर में काम कर रही थी तभी अचानक चक्कर आए और चोटी कट गई।

कोसीकलां के गांव कामर निवासी कमल की पत्नी पुष्पा की भी चोटी कट गई है। वहीं छाता के मुहल्ला लक्ष्मीनगर में विष्णु की पत्नी सुनीता और संतोष की पत्नी रीता के बाल कट गए हैं।

अफवाहों से फैल रही दहशत
चोटी कटने को लेकर फैल रही अफवाहों से दहशत फैल रही है। लोग इस कदर डरे हुए हैं कि उन्हें अगर कोई कुछ उपाय बता देता है तो उसे ही करने को तैयार हो जाते हैं। जगह-जगह पूजा-अर्चना का दौर भी शुरू हो गया है।

राजस्थान और हरियाणा की सीमा से सटे गांवों में चोटी कटने का हल्ला सबसे ज्यादा मच रहा है। इन गांवों से उड़ने वाली अफवाहें अब शहरों तक पहुंचने लगी हैं। लेकिन अफवाहों से निपटने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के प्रयास होने चाहिए मगर इस तरफ भी किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें