फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घिरोर में पुलिस पर हमले करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी ( घिरोर)। शाहजहांपुर तिराहा के पास थाना पुलिया ने पुलिस पर हमला करने का एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उस पर एसपी द्वारा 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस पर हुए हमले में एक दरोगा व सिपाही घायल हो गए थे। तभी से पुलिस उसकी व साथियों की तलाश कर रही थी। आरोपी के कब्जे से देसी राइफल, नशीला पाउडर बरामद होना बताया गया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अशोक कुमार को सोमवार की शाम सूचना मिली कि शाहजहांपुर तिराहा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति किसी वारदात की फिराक मे है। इस सूचना पर वे पुुलिसबल के साथ संदिग्ध व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके कब्जे से एक देसी राइफल, दो कारतूस और नशीला पाउडर बरामद हुआ। थाने लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम श्रीनिवास यादव उर्फ पोहपी बताया है।

पता चला है कि एसपी ने आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित है। उस पर पिछले वर्ष अगस्त में पुलिस पर हमले का मामला भी दर्ज है। हमले में एक दरोगा और सिपाही घायल हो गए थे। इनामी अपराधी पकड़ मेें आने के बाद प्रभारी निरीक्षक ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। मंगलवार को पुलिस ने लिखापढ़ी कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें