फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की हत्या में दो भाइयों को आजीवन कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम ने आठ साल पहले रुपयों के लेनदेन के विवाद में वृद्ध की हत्या करने के मामले में दो भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 15 हजार रुपये का जुर्माना भी अदा करने को कहा है। सजा सुनाए जाने के बाद आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


थाना औंछा के भूमिराजपुर निवासी रामसनेही 58 वर्ष की 24 मार्च 2010 की रात 11 बजे गांव के ही जयपाल ने अपने भाई रामसेवक की मदद से लाठियों से पीट-पीट कर उस समय हत्या कर दी, जब वह अपने मकान के बाहर चबूतरे पर सो रहे थे। हत्या की रिपोर्ट रामसनेही के पुत्र अलवर सिंह ने थाना औंछा में 25 मार्च को दोनों के खिलाफ दर्ज कराई। पुलिस ने जांच में पाया कि रामसनेही ने अपने साले से जयपाल तथा रामसेवक को 25 हजार रुपये उधार दिलाए थे। रुपयों का तकाजा करने पर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दोनों को दोषी पाकर उनके खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दायर कर दी।

मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम के जज तरुण कुमार सिंह की अदालत में हुई। अभियोजन पक्ष की आरे से वादी, विवेचक, चिकित्सक, मृतक के साले सहित अन्य गवाहों ने हत्या के संबंध में गवाही दी। इसके आधार पर जयपाल तथा रामसेवक को रामसनेही की हत्या करने का दोषी पाया गया। सहायक शासकीय अधिवक्ता अनूप कुमार यादव ने उनके अपराध को देखते हुए कड़ी सजा देने की दलील दी। जज तरुण कुमार सिंह ने दोनों भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उनको 15 हजार रुपये का जुर्माना भी अदा करना होगा। सजा सुनाए जाने के बाद दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें