फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-बिछवां। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की 11 वर्षीय पुत्री शनिवार की रात घर में सो रही थी। उसके पास घर के और भी बच्चे सो रहे थे। रात करीब 11 बजे आरोपी अमित कुमार घर में घुस आया। आरोप है कि उसने किशोरी का मुंह बंद कर उसे घर के बाहर एक साथी के घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। किशोरी ने चीख पुकार मचाई तो परिजन व ग्रामीण जाग गए।
विज्ञापन


परिजन जब घटनास्थल की ओर दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी पहुंच गई। आरोपी की तलाश की गई मगर वह अपने चाचा के साथ वहां से भाग गया था। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर केे आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें