फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तोड़ी शराब की भट्ठियां

विज्ञापन
शराब की भट्ठी तोड़ती पुल‌िस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी/कुरावली। थाना क्षेत्र के गांव अलूपुरा में पुलिस की छापे मारकर काली नदी के किनारे बनाई जा रही कच्ची शराब की कई भट्ठियों को तोड़ दिया। हजारों लीटर लहन नष्ट कराया। हालांकि इस दौरान एक भी धंधेबाज पुलिस के हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


कुरावली क्षेत्र में गांव अलूपुरा समेत कई गांव में कच्ची शराब बनाने का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। पर, आबकारी विभाग कार्रवाई के नाम पर चुप्पी साधे है। गुरुवार को थाना पुलिस ने गांव अलूपुरा में छापेमारी कर करीब 10 हजार लीटर लहन नष्ट कराया। वहां सुलग रहीं दस से अधिक भट्ठियों को तोड़ा।

ग्रामीणों की माने तो एक रसूखदार व्यक्ति के संरक्षण में कच्ची शराब बनाए जाने का यह धंधा चल रहा है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जमीन में पन्नियों में छिपाकर रखे गए शीरा को भी नष्ट कर दिया।
विज्ञापन



वहीं पुलिस को आता देख धंधेबाज काली नदी में कूद कर एटा सीमा में प्रवेश कर गए। एसएसआई सतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि छापेमारी की यह कार्रवाई लगातार चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें