फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी पर आया सेना नायक संदिग्ध हालात में लापता

विज्ञापन
army
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के नगला गिरधारी में छुट्टी पर आया सेना का जवान 31 अगस्त को संदिग्ध हालात में लापता हो गया। खोजबीन के बाद सुराग नहंीं लगने पर परिवारीजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


नगला गिरधारी (कुर्रीकूपा)निवासी डोरीलाल यादव का बड़ा बेटा ब्रजमोहन यादव (33) सेना में नायक पद पर राजस्थान के जोधपुर में तैनात है। बृजमोहन 16 अगस्त को छुट्टी पर आया था और 31 अगस्त का फिरोजाबाद स्थित एक्सिस बैंक में रुपये निकालने की कहकर बाइक से फिरोजाबाद गया था।

देर शाम घर नहीं लौटने पर परिवारीजनों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सेना नायक के पिता ने डोरीलाल यादव ने थाना लाइनपार थाने में तहरीर दी है। पिता ने बेटे के अपहरण की आशंका जताते हुए जल्द बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन


ब्रजमोहन के गायब होने से पत्नी एवं तीन बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष लाइनपार ने कहा कि नगला गिरधारी से सेना के जवान के गायब होने की सूचना मिली है। गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

दो सितंबर को ज्वाइन करनी थी ड्यूटी

अवकाश की अवधि खत्म होने पर ब्रजमोहन यादव को दो सितंबर को ड्यूटी पर जाना था। परिवारीजनों ने आर्मी मुख्यालय को ब्रजमोहन के गायब होने की सूचना दी है। परिवार के लोगों ने थाना पुलिस की आर्मी मुख्यालय से फोन पर बात कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें