फरह (मथुरा)। शारदा के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। घर वालों का कहना है कि शारदा ऐसा कदम उठा ही नहीं सकती। वह आठ दिन पहले ही अपने मायके से आई थी। इन लोगों का कहना था कि शारदा का अपने पति के साथ आए दिन विवाद होता था।
शारदा का मायका फरह के गांव पीलुवा सादिकपुर का है। जब इन लोगों को घटना के बारे में जानकारी हुई तो सभी मौके पर पहुंच गए थे। इन लोगों का कहना था कि शारदा और उसके बच्चों की हत्या की गई है। उसके परिवार वालों का कहना था कि देवीकनंदन के साथ आए दिन विवाद होता था। शारदा इस बात का जिक्र परिवार वालों से किया करती थी। आठ दिन पहले ही वह मायके से आई थी।