फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-घिरोर। गांव गोधना में संदिग्ध परिस्थिति में बुधवार को एक महिला की मौत हो गई। मृतका एक गोदाम पर बिनाई का काम करती थी। परिजनों ने गोदाम मालिक पर जहरीला पदार्थ देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव गोधना निवासी सतीश की पत्नी पूनम का पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बुधवार की सुबह पूनम गांव में संजय पुरनिया के लहसुन गोदाम पर बिनाई का काम करने के लिए पहुंच गई। वहां कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर गोदाम मालिक उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा।

वहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने के बाद मृतका के पति व ससुरालीजन भी आ गए। उन्होंने गोदाम मालिक पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष एसआर गौतम का कहना है कि प्रथम दृष्टयता मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उधर, गोदाम मालिक संजय पुरनिया का कहना है कि वह बाहर का रहने वाले हैं। सतीश उनकी कार चलाता है। पत्नी पूनम गोदाम पर बिनाई का काम करती थी। मंगलवार को पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। बुधवार को वह अपना हिसाब करने गोदाम पर आई थी। उसकी अचानक हालत बिगड़ गई तो वह उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। सतीश ने मकान बनवाने के लिए रुपये उधार लिए थे, जो आज तक वापस नहीं किए। इसी वजह से उन्हें फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें