फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल गई छात्रा समेत दो लापता

विज्ञापन
अपहरण - फोटो : SELF
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में दो अलग अलग स्थानों से एक छात्रा और एक किशोर लापता हो गए। परिवारीजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की किशोरी नौंवी की छात्रा है। बुधवार को वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। जब छुट्टी के काफी समय बाद भी वह घर नहीं पहुंची, तो परिवारीजनों ने तलाश शुरू कर दी। छात्रा के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी। पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है।

वहीं कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू गाड़ीवान निवासी एक किशोर भी लापता हो गया है। मोहल्ला निवासी राजनाथ दुबे का 15 वर्षीय पुत्र महेश दुबे बुधवार शाम करीब 6.30 बजे घर से बाजार जाने की बात कह कर निकला था।
विज्ञापन


पर, जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने तलाश शुरू कर दी। रिश्तेदार और मित्रों से जानकारी ली गई। पर, महेश के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं हो सकी। अनहोनी की आशंका से सहमे परिवारीजनों ने गुरुवार को थाने मेें तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें