फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारीगर से चांदी लूट मेंयुवती भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा के कैलाश गांव में कैलाश पुल पर मंगलवार दोपहर सादाबाद (हाथरस) के गांव गढ़ी ख्याली निवासी चांदी कारीगर पद्म सिंह (31) को गोलीमारकर आठ किलो चांदी लूट लिए जाने की वारदात में एक युवती भी शामिल रही। पुलिस को इसकी जानकारी पुल के पास स्थित एक कारखाने के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से मिली है।
विज्ञापन

नीले रंग की तीन बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने यह वारदात अंजाम दी। इनमें सबसे पीछे चल रही बाइक पर बदमाश के साथ युवती बैठी नजर आ रही है। बता दें, इसी बाइक पर सवार बदमाशों ने पद्म सिंह से बैग छीना था। माना जा रहा है कि बैग छीनने में भी युवती शामिल रही है।
एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि फुटेज से साफ है कि वारदात छह बदमाशों ने अंजाम दी। यह फुटेज दोपहर साढ़े तीन बजे की है। इसी समय वारदात हुई थी। इसमें एक बाक पर युवती नजर आ रही है लेकिन चेहरे पहचान में नहीं आ रहे। कैमरा काफी दूरी पर लगा था। फिर भी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने अभी तक दस बदमाशों से पूछताछ की है लेकिन वारदात के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस को पहले बलदेव के चार गिरोह पर शक था। ये सराफों और कारीगरों के साथ लूट में पूर्व में जेल जा चुके हैं। अब सादाबाद के गिरोह पर भी काम किया जा रहा है। यहां के तीन गिरोह आगरा के सराफों और कारीगरों के साथ लूट करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें