फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही से चली गोली से सिपाही घायल

विज्ञापन
shoot - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा का सुरक्षा गार्ड लापरवाही से चली गोली से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिपाही की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया है। लापरवाही से गोली चलने पर एक सिपाही को निलंबित कर दिया है।

स्टेशन रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा चेस्ट शाखा है। चेस्ट शाखा होने के कारण वहां पर 24 घंटे की पुलिस पिकेट रहती है। पिकेट के सिपाहियों के लिए बैंक परिसर में पिकेट का विश्राम कक्ष बनाया गया है। पिकेट मेें तैनात सिपाही आठ-आठ घंटे की ड्यूटी करते हैं। रात की ड्यूटी करने के बाद सिपाही रामबरन निवासी गांव कोहरा थाना सजेती कानपुर नगर बैंक में ही बने पिकेट के कक्ष में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह लगभग 10 बजे पिकेट के विश्राम कक्ष में उसका साथी हरीसिंह अपनी राइफल साफ कर रहा था। तभी लापरवाही से अचानक गोली चल गई। रामबरन के कंधे में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलते ही एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी अभय कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली ओमहरि वाजपेयी भी अस्पताल पहुंच गए। इमरजेंसी में डॉक्टरों ने घायल सिपाही रामबरन का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देख उसको सैफई रेफर कर दिया है।

सिपाही की राइफल से गोली क्यों और कैसे चली इस संबंध में जांच की जा रही है। घायल सिपाही और लापरवाही बरतने वाले सिपाही से पूछताछ केे बाद ही घटना के संबंध में सही जानकारी मिल सकेगी। जिस सिपाही की राइफल से गोली चली थी, उसे निलंबित कर दिया है।
अभय कुमार सिंह, सीओ सिटी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें