फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के बाद पत्नी को मारी गोली

विज्ञापन
पत्नी को मारी गोली - फोटो : dumy pic
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। बौद्धनगर में पत्नी से विवाद के बाद आरोपी ने गोली चला दी। चीख सुनकर परिजन जाग गए तो आरोपी वहां से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बौद्धनगर निवासी बंटू का रविवार की रात पत्नी अनीता से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी की पति घर में रखा तमंचा निकाल लाया और फायर कर दिया। गोली अनीता के पेट से रगड़ती हुई निकल गई।
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनकर जागे परिजन जब बंटू की कमरे में पहुंचे तो अनीता को लहूलुहान देख होश उड़ गए। इस बीच आरोपी वहां से भाग निकला।

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें