फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनर किलिंग था तस्लीम हत्याकांड

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। गांव बनकिया निवासी तस्लीम की हत्या गैर संप्रदाय की युवती से प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी। पुलिस भी अब घटना को ऑनर किलिंग मान चुकी है। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने युवती के पिता और पुत्र को जेल भेजा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बनकिया निवासी तस्लीम(23) का शव 23 फरवरी को खेत पर झोंपड़ी में लटका मिला था। परिजनों की ओर से खुदकुशी करने की बात कही थी। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई थी। परिजन समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर हत्या किसने की है। वहीं, अमर उजाला ने पूरे मामले की पड़ताल करके ऑनर किलिंग की बात कही थी। इस संबंध में 26 फरवरी को प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की। जांच में जुटी पुलिस ने गुरुवार को अमर उजाला की खबर पर मुहर लगा दी।

जांच में पुलिस को मामला प्रेम प्रसंग का मिला। गैर संप्रदाय की युवती से प्रेम के चलते ही तस्लीम की हत्या युवती के पिता व भाई ने गला घोंटकर की थी। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता पुत्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं दोनों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें