फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला टोल प्लाजा पर भिड़ेे बराती व कर्मचारी, कई घायल

विज्ञापन
Toll Plaza - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। दुल्हन की विदा कराकर लौट रहे बरातियों की गुरुवार को टूंडला टोल प्लाजा पर बिना टोल टैक्स के बैरियर हटाकर गाड़ी निकलने को लेकर टोलकर्मियों से हाथापाई हो गई। मारपीट में टोल इंचार्ज सहित दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। टोल मैनेजर ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के राजा का ताल स्थित अमित रिसोर्ट में आगरा से बरात आई थी। गुरुवार सुबह 10.30 बजे वर पक्ष दुल्हन की विदा कराकर लौट रहे थे। पांच-छह गाड़ियों में सवार बराती टोल पर लंबी लाइन होने पर साइड वाली रोड़ से बिना टोल दिए गाड़ी निकालने का प्रयास करने लगे। जब टोलकर्मी ने बैरियर लगाते हुए रोका तो बराती जबरन बैरियर हटाते हुए गाड़ियां निकालने लगे। इसको लेकर उनका टोल कर्मचारियों से विवाद हो गया। इतना ही नहीं दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई।

कई बरातियों सहित तीन टोलकर्मी टोल इंचार्ज हरिओम यादव, मनोज उर्फ सीटू यादव व अनुज बघेल भी घायल हो गए। घटना से टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई। वहां से गुजर रहे वाहन चालक भी दहशत में आ गए। मौके पर पहुंचे अन्य वाहन चालकों ने मामला शांत कराया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन तब तक बराती जा चुके थे। टोल मैनेजर जयवंत देसले ने अज्ञात युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। बराती बिना रिपोर्ट दर्ज कराए ही वहां से चले गए।
विज्ञापन


बरातियों ने लगाया दुल्हन से अभद्र व्यवहार करने का आरोप
टूंडला। टोल प्लाजा पर हुई घटना में वर पक्ष के परिजनों ने टोल कर्मचारियों पर दुल्हन के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि टोलकर्मियों ने न सिर्फ उनके साथ मारपीट की, अपितु दुल्हन से भी अभद्रता की।

बरातियों से भरी पांच-छह गाड़ियां टोल टैक्स दिए बिना, जबरन बैरियर हटाकर निकलने का प्रयास कर रहीं थीं, जिन्हें रोका तो उन्होंने टोलकर्मियों से मारपीट कर दी। टोल इंचार्ज का सिर फोड़ दिया। मामला शांत हो गया है।
हेमंत रावथोड
महाप्रबंधक, टोल प्लाजा

मामले में टोल प्लाजा मैनेजर ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। दूसरे पक्ष ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। टोल पर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

डॉ. अरुण कुमार सिंह
सीओ, टूंडला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें