फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वद्ध की हत्या कर ट्रैक्टर लूट ले गये बदमाश 19-08-55

विज्ञापन
विज्ञापन
नलकूप पर सो रहे वृद्ध की हत्या कर ट्रैक्टर लूटा
विज्ञापन

गांव पिपरौली का मामला, पहुंचा फोर्स
अमर उजाला ब्यूरो
टूंडला। बदमाशों ने सोमवार रात नलकूप पर सो रहे वृद्ध की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाश नलकूप पर खड़े ट्रैक्टर को लूट ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है।
गांव पिपरौली निवासी राजबहादुर (65) के फसल की मंगलवार को आलू की फसल की खुदाई होनी थी। इसके चलते उनके पुत्र पदमसिंह, रामसिंह ने अपने ट्रैक्टर को गढ़ी हठी के निकट स्थित नलकूप पर ही खड़ा कर दिया था। सोमवार रात को राजबहादुर भी नलकूप की झोंपड़ी पर सो गए थे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह परिजन खेत पर पहुंचे तो नलकूप पर खड़ा ट्रैक्टर गायब था तथा राजबहादुर मृत पड़े थे। उनकी गला दबाकर हत्या की गई थी। सिर में चोट के निशान थे तथा उनके गेरुआ वस्त्र से ही हाथ बंधे हुए थे। सूचना पर एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ डा अरुण कुुमार सिंह व नारखी पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


वृद्ध की हत्या के मामले में सभी एंगिल से जांच की जा रही है। हत्या के खुुलासे के लिए इंस्पेक्टर टूंडला, एसओ पचोखरा, इंस्पेक्टर नारखी व एसओजी को लगाया है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर अपराधियों को जेल भेजा जाएगा।
प्रबल प्रताप सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें