फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश विसर्जन को गई युवतियों से छेडख़ानी,मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के ग्राम नैपई से शिकोहाबाद नहर में कलश विसर्जन करने गई युवतियों के साथ युवकों ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट कर दी। ऑटो चालक एक युवक व युवती को ऑटो में ही डालकर भागने लगे। दबरई के समीप उन्हें दबोचा पिटाई के बाद थाना पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


घटनाक्रम शनिवार को देरशाम का है। थाना रामगढ़ के गांव नैपई में आयोजित भागवत कथा के कलश विसर्जन के लिए काफी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं युवक व युवती ट्रैक्टर में सवार होकर शिकोहाबाद स्थित भूड़ा नहर पुल के पास गए थे। बालाजी महाराज के दर्शन करने के साथ युवतियों ने तो यहां स्नान किया।

स्नान करने के दौरान ऑटो चालकों ने ही युवतियों के साथ छेड़खानी कर दी। परिजनों ने विरोध किया तो झगड़ा करने पर उतारू हो गए। ऑटो चालकों ने नहर से बाहर आने के दौरान युवती के गाल पर तमाचा जड़ दिया तो उसके भाई ने विरोध किया तो उसे ऑटो में डालकर उसको दौड़ा दिया।
विज्ञापन


दूसरी युवती ने ऑटो पकड़ना चाहा तो युवती को ऑटो में खींचने के साथ फिरोजाबाद की ओर भागने लगे। उक्त दोनों शोर मचा रहे थे। दबरई पुलिस चौकी के ही पास ऑटो चालकों को दबोच लिया। भीड़ ने उनकी काफी पिटाई की। पिटाई करने के बाद थाना पुलिस को सौंप दिया। घायल चालकों ने अपने नाम कोटला रोड सत्कार टाकीज के पास निवासी दीपू एवं ललित बताए हैं। थानाध्यक्ष मटसेना सुनील भारद्वाज ने कहा कि युवतियों के साथ छेड़खानी करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसमें कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें