फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुरई गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें रसीदपुर कनैटा में आरएसएस के पदाधिकारी और शिक्षक ब्रजेश शर्मा पर हुए हमले की निंदा की। 72 घंटे में गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा तो जिले की शिक्षण संस्थाओं को बंद करने की चेतावनी दी।
शिक्षकों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो गई है। थानों में अपराधी और दागी कुर्सियों को संभाल रहे हैं, पीड़ित भटकने को विवश हैं। थाना प्रभारी रिश्वत लेकर एफआर लगाने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री, डीजीपी और एडीजी सभी के आदेश बेअसर साबित हो रहे हैं।
प्रभारी मंत्री से जिले में तेज तर्रार अफसरों को तैनात किए जाने की मांग की। शिक्षक ब्रजेश शर्मा के हमलावर यदि 72 घंटे में नहीं पकड़े गए तो जिले के सभी शिक्षण संस्थाओं को बंद करते हुए आंदोलन किया जाएगा। बैठक में आत्मप्रकाश उपाध्याय, राघवेंद्र पचौरी, रामबाबू, अनिल कुमार शर्मा, दाताराम, भानु प्रकाश उपाध्याय, सुशील शर्मा, सतीश शर्मा, रामविनोद शर्मा, रवींद्रनाथ गर्ग आदि मौजूद रहे।