फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार युवक पर लगाया साथ न रखने का आरोप

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मैनपुरी। एक युवती ने रिश्तेदार प्रेमी पर कोर्ट मैरिज करने के बाद भी साथ न रखने का आरोप लगाया। उसका कहना है कि कई बार कहने के बाद उसे घर नहीं ले गया। दो बार उसका गर्भपात भी कराया। दोनों के बीच तीन साल तक संबंध होने की बात कही। एएसपी ने प्रार्थना-पत्र पर जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


थाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती की शादी वर्ष 2011 में जिला एटा क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुर ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की तो उसने विरोध कर पति को बताया।

मगर पति ने कहा कि घर में रहना है तो संबंध रखना होगा। विरोध करने पर ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद न्यायालय में मामला चला। इस बीच वर्ष 2015 में दन्नाहार निवासी रिश्तेदार से विवाहेत्तर संबंध हो गए। वह उसे लखनऊ में नौकरी दिलाने के बहाने ले गया।
विज्ञापन


वहां उसे 15 दिन तक एक धर्मशाला में रखकर दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो मैनपुरी लाकर उससे कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद वह उसे कभी भी घर नहीं ले गया। कई बार कहने के बाद भी कोई असर नहीं हुआ।

शुक्रवार को प्रभारी एसपी ओमप्रकाश सिंह से मिलने पहुंची पीड़िता ने बताया कि इस दौरान न चाहते हुए भी दो बार उसका गर्भपात कराया गया। वह अब न्याय चाहती है आरोपी के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें