फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती युवक को कर रही है ब्लैकमेल, शिकायत

विज्ञापन
मोबाइल
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गोेलाबाजार निवासी व्यक्ति ने युवती ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। साथ ही उसने बदनाम न करने के नाम पर 20 लाख रुपये की मांग का भी आरोप लगाया है। पीड़ित परिवारीजन मंगलवार को एसपी राजेश एस से मिलकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गोलाबाजार निवासी जुबेर खान एक बच्चे के पिता हैं। छह माह से एक युवती उन्हें परेशान कर रही है। आरोप है कि उसने जुबेर के साथ अपनी फोटो को लगाकर परिवार परामर्श केंद्र में भी वाद दायर कर दिया है।

पिछली तारीख पर जब उसे साक्ष्य के साथ आने को कहा गया, तो वह परामर्श केंद्र नहीं पहुंची। वहीं, जुबेर की पत्नी का कहना है कि युवती बेवजह पति को बदनाम और परेशान कर रही है, जो फोटो वह दिखा रही है वह एडिट किया गया है। पति का कभी उस युवती से कोई संबंध नहीं रहा है। आरोप है कि मामले के निपटारे के लिए 20 लाख की मांग भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें