मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला यादव नगर में मंगलवार रात एक बंद मकान में चोरी कर भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ लिया। मारपीट कर उसे अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने के बाद थाने पहुंचे गृहस्वामी ने थाने में तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के यादव नगर निवासी सर्वेश कुमार गाजियाबाद में रह कर प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी व बच्चे भी उनके साथ ही रह रहे हैं। मंगलवार रात को बंद मकान में एक चोर दीवार कूद कर दाखिल हो गया।
उसने घर के कमरों के ताले तोड़कर उसमें रखी एक सोने की चेन, अंगूठी आदि सामान चोरी कर लिया। चोर जब घर से निकल कर भाग रहा था। तभी स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ने के बाद बुरी तरह से पिटाई कर दी। मारपीट में वह अधमरा होकर जमीन पर गिर गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने के बाद सर्वेश कुमार बुधवार दोपहर थाना कोतवाली पहुंचे। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।