शिकोहाबाद। ट्रेनों से गिरकर मंगलवार रात दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक यात्री की मोबाइल के आधार पर शिनाख्त हुई।
बुधवार सुबह अलग-अलग क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। एक युवक के पास मिले मोबाइल नंबर से उसकी शिनाख्त चंद्रवीर (22) निवासी हरदेवपुर थाना विधुना कानपुर का शव अप लाइन पर नगला हैंडल के पास मिला। पुलिस सूचना पर परिजनों अस्पताल पहुंच गए।
थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के भाई राजवीर ने बताया वह तीन भाई है। चंद्रवीर नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड है। मंगलवार रात नौ बजे कानपुर से नोएडा को ट्रेन में बैठा था।
देर शाम परिजन शव को लेकर कानपुर पहुंच गए। वहीं दूसरा शव डाउन लाइन पर रेलवे स्टेशन से एक किलो मीटर दूर मिला। पुलिस ने युवक की उम्र 45 वर्ष के करीब बताई है। पुलिस के अनुसार युवक चलती ट्रेन से गिर गया है। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।