फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हाथ लगा बाइकर्स गैंग, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में चोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाला गैंग पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस ने गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के 14 मोबाइल बरामद किए हैं। लुटेरों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से शहर में मोबाइल लूट की घटनाएं हो रही हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई थी। इसमें उत्तर थाने में तैनात उपनिरीक्षक अनिल कुमार, उमर फारुख और नीरज मिश्रा को रखा गया था। गुरुवार की रात पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए बदमाशों में राजू यादव पुत्र लाल सिंह निवासी नगला विशभनू लाइन पार, अशोक चौहान पुत्र भीकम सिंह निवासी छारबाग गुरू नगर लाइन पार और गोलू माहौर पुत्र कामनाथ निवासी नगला विशभनू लाइन पार हैं।
विज्ञापन


इनकी निशानदेही पर लूट के 14 मोबाइल बरामद हुए हैं। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। बदमाशों के पास से सफेद कलर की अपाचे बाइक, तमंचा, चाकू बरामद भी मिला है।
विज्ञापन


बदमाशों ने लूट की कई वारदातें करना कबूल किया है। एसपी ने बताया कि इन बदमाशों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें