फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और उसके दो बेटों को मारकर पहुंच गया था दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पत्नी और दो सौतेले बेटों की हत्या करने के बाद बाबूलाल सीधा दिल्ली अपने भाई के घर पहुंच गया था। रिश्तेदारों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने दिल्ली में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह पहले भी कई दफा इन लोगों को मारने की योजना बना चुका था, लेकिन हर बार फेल हो जाता था।
विज्ञापन


गोकुल बैराज की गणेशपुरम कालोनी में शशि और उसके बेटे जयकिशन और नीरज की सोते हुए बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शुरुआत में ही आशंका जताई थी कि हत्या करने वाला शशि का पति बाबूलाल है। दरअसल बाबूलाल शशि को मध्य प्रदेश से शादी करके लाया था। जब उसने शादी की थी तब शशि के दो बेटे थे। चार साल की सरस्वती उसकी बेटी थी, क्योंकि सरस्वती को कोई नुकसान नहीं हुआ लिहाजा पुलिस ने मान लिया था कि बाबूलाल ने दोनों सौतेले बेटों को तो मार दिया जबकि अपनी बेटी को छोड़ दिया।

खून से सने कपड़े भी नहीं बदले
मथुरा। एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि हत्या करने के बाद खून से सने कपड़ों पर चादर लपेटकर बाबूलाल दिल्ली गया था। उसने अपने कपड़े भी नहीं बदले। दिल्ली में भाई के घर ही कपड़े बदले थे।
विज्ञापन


अपने बेटों के साथ मुझे मारती थी शशि
पुलिस गिरफ्त में आए बाबूलाल ने बताया कि उसकी पत्नि शशि उसके साथ अपने बेटे छोटू और नीरज को साथ लेकर मारपीट करती थी। घर में घुसने नहीं देती थी। जबकि घर पर कई बाहरी लोगों का आनाजाना लगा रहता था, वह उसे बुरा लगता था। बाबूलाल ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं। उसने बाहरी लोगों के घर आने पर डांटा तो वह उसे मारने लगती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें