फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट(बिलासपुर)।
स्वारघाट बाजार में दुकानसे मोबाइल चोरी मामले में दो अन्य आरोपियों को भी स्वारघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर स्वारघाट थाना ले आई है। यहां आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस को संदेह है कि आरोपियों का हाथ अन्य चोरियों में भी हो सकता है। पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। वहीं मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने की है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रविवार को पकड़े गए आरोपी परमजीत से चोरी किया गया एक मोबाइल भी पुलिस को बरामद हुआ था। वहीं पुलिस ने सोमवार देर शाम दोनों आरोपियों को सोलन जिला के नालागढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए अजय ओर सुरेश के पास से भी चोरी किए एक-एक मोबाइल फोन को भी बरामद किया है। जबकि आरोपियों ने अन्य मोबाइल कहां छुपाएं हैं इसको लेकर छानबीन की जा रही है। मोबाइल की दुकान से करीब 80 हजार रुपये के मोबाइल चोरी हुए थे। हैरानी इस बात की है कि उक्त दुकान पुलिस थाने से मात्र सौ मीटर दूरी पर है। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि स्वारघाट पुलिस ने मोबाइल की दुकान में चोरी के दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी को पहले ही पुलिस गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें