मथुरा। सोमवार की देररात मघेरा के समीप पेड़ से टकराई कार सवार एक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और मृतक के शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
जैंत चौकी के गांव छटीकरा निवासी गीतम पुत्र रोशन एवं उसका रिश्तेदार अमर सिंह पुत्र मुरारी सोमवार की देररात राधाकुंड से गांव लौट रहे थे। रास्ते में अनियत्रिंत हुई कार पलटकर पेड़ से जा टकराई।