फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरजापुर में दो गुटों में चली तलवारें, एक घायल

विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
मथुरा। राह चलते युवकों के ऊपर कीचड़ के छीटें पड़ने पर गांव बिरजापुर में सोमवार को दो पक्षों में तलवारें चलने से अफरा-तफरी मच गई। तलवार से एक युवक घायल हो गया। थाना हाईवे पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया। घायल युवक की बाइक के पहिए से छिटकी कीचड़ पास से निकल रहे दो युवकों के कपड़ों पर गिरने से यह विवाद शुरू हुआ था।
विज्ञापन


थाना हाईवे के गांव बिरजापुर निवासी ग्वाला सिंह बाइक से मथुरा जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक का पहिया पानी से भरे गड्ढे में आ गया। पहिये से छिटककर कीचड़ पास से निकल रहे दो युवकों के कपड़ों पर आ गई। इस बात पर दोनों में विवाद होने लगा। दोनों युवकों ने बाइक सवार की पिटाई कर दी।

बाइक सवार ने घर पर मारपीट की बात बताई तो दो पक्ष आमने-सामने आ गए। हाथों में तलवारें लिए एक-दूसरे पर वार करने लगे। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस को देखकर दोनों पक्ष भाग खड़े हुए। पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया। घायल को अस्तपाल भिजवाया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद तिवारी ने बताया कि ग्वाला सिंह की तहरीर पर गांव के ही हीरा एवं बबलू के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। बबलू को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल के शरीर एवं सिर पर तलवार के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें