मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी दलित युवक के साथ नामजद आरोपियों ने मारपीट की। उसके घर जाकर गालियां दीं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला गाडीवान निवासी दलित कौशल कुमार 28 जुलाई को घर के बाहर खड़ा था। तभी शनि, अमित और टिकला ने बाइक से उसे टक्कर मार दी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई जिसके बाद लोगों ने समझा बुझाकर वहां से भेज दिया। करीब 20 मिनट बाद उक्त आरोपी घर में घुस आए।
आते ही जातिसूचक गालियां देने लगे। शोरशराबा सुनकर आए लोगों ने उन्हें वहां से भगाया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद 30 जुलाई की शाम गमा देवी मंदिर के पीछे नामजद आरोपियों ने उसे घेरकर लाठी-डंडा से पीटकर घायल कर दिया। बाइक की चाबी भी छीन ले गए।