फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू-अभिलेखों का निरीक्षण करने गए लेखपाल को शराबी ने दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव पटना टिलुआ में बुधवार को भू-अभिलेखों की जांच करने गए लेखपाल को शराबी ने गाली-गलौज करते हुए दौड़ा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस लेखपाल को गांव से सुरक्षित निकाल ले गई। लेखपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव पटना टिलुआ क्षेत्र के लेखपाल संदीप कुमार बुधवार को गांव निवासी संगीता देवी के यहां भू-अभिलेखों की जांच करने पहुंचे थे। तभी वहां शराब के नशे में धुत रिंकू आ पहुंचा। वह लेखपाल से गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

अचानक हुए हमले से घबराकर लेखपाल ने गांव से दौड़ लगा दी। ग्रामीणों से मद्द मांगने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद गांव पहुंची पुलिस ने लेखपाल को गाड़ी में बैठाकर गांव से सुरक्षित निकाल लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं लेखपाल की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें