फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुआंखेड़ा में 15 राउंड फायरिंग, मां-बेटा घायल

Sat, 12 Mar 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
35 हजार रुपये का तगादा करने पर घर पर बोला हमला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरोे
विज्ञापन
 ताजगंज के कुआंखेड़ा में शुक्रवार सुबह 35 हजार रुपये के लेन-देन के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। आरोप है कि दबंग ने हथियारों से लेस होकर किसान महेश के घर पर हमला बोल दिया। उसके पिता, बेटे के साथ जमकर मारपीट की। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों के आने पर एक के बाद एक 15 राउंड फायर किए। गोली लगने से महेश का बेटा और पत्नी घायल हो गए। पुलिस के आने पर हमलावर भाग खड़े हुए। एक को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


कुआंखेड़ा में महेश यादव और अलवर सिंह के घर आसपास हैं। महेश का बेटा देवेश ट्रैक्टर ट्राली चलाता है। महेश पक्ष ने बताया कि कुछ महीने पहले अलवर सिंह का मकान बना था। नींव भराई के लिए देवेश ने ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी डाली थी। इसके तकरीबन 35 हजार रुपये अलवर पर बकाया हैं। देवेश के कई बार रुपये मांगने पर भी वह रकम नहीं दे रहा है।

शुक्रवार सुबह तकरीबन आठ बजे महेश ने उससे तगादा किया। इस पर वो भड़क गया। उनके साथ मारपीट कर दी। महेश अपने घर लौट आए। पीछे से अलवर सिंह और अन्य हथियारों से लेस होकर आ गए। उन्होंने हमला बोल दिया।
विज्ञापन


पिता को बचाने देवेश आया तो उसके साथ भी पीटा। देवेश के बाबा मुलायम सिंह के सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया। ग्रामीणों के आने पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे अफरातफरी मच गई। देवेश की कमर, हाथ मेें तीन गोली लगी। वहीं उसको बचाने आई उसकी मां मालती पर भी फायर किया। एक गोली उसके हाथ को छूकर निकल गई। तकरीबन 15 राउंड फायरिंग की गई। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना पर सीओ सदर असीम चौधरी, इंस्पेक्टर ताजगंज फोर्स के साथ पहुंचे। गांव में तनाव के चलते फोर्स तैनात किया गया है।

नौ नामजद, एक गिरफ्तार
इंस्पेक्टर ने बताया कि महेश की तहरीर पर बलवा, मारपीट, जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें बलवीर, राजबहादुर, अलवर सिंह, प्रेम सिंह, छत्रपाल, नरेंद्र, जय सिंह, यदवीर, खेम सिंह को नामजद किया है। अलवर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

शादी वाले घर में मचा कोहराम
महेश के चचेेरे भाई विष्णु की आज बारात जानी थी। इसको लेकर रिश्तेदार भी गांव में आए थे। मगर, इससे पहले ही हुए झगड़े से परिवार में कोहराम मच गया है। डर के कारण रिश्तेदार भी गांव से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें