फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासीय विद्यालय में एक के बाद एक 15 छात्राएं बीमार

Tue, 15 Sep 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अछनेरा क्षेत्र के गांव कचौरा स्थित विहान आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार रात एक के बाद एक 15 छात्राओं के बीमार पड़ने से हड़कंप मच गया। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया लेकिन हालत में सुधार न देख सात छात्राओं को देर रात जिला अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है। सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान भी उनका हाल पूछने पहुंचीं।
विज्ञापन

विहान विद्यालय में तकरीबन 65 छात्राएं पढ़ती हैं। रविवार रात से छठवीं की सुशीला और सातवीं की पायल को बुखार था। सोमवार रात उन्हें रोता देख दूसरी छात्राओं ने वार्डन संध्या को इसकी जानकारी दी। उनके आने पर दोनों ने बताया कि उनके सिर में दर्द है और उन्हें चक्कर भी आ रहे हैं। थोड़ी ही देर बाद प्रीति, किरन, रौनक, करीना, भावना, इंद्रवती, सुधा, प्रियंका, अनामिका सहित 13 और छात्राओं ने तबियत खराब बताई तो विद्यालय कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सूचना दी गई। केंद्र के दो एंबुलेंस से सभी लाकर वहां भर्ती किया गया। बाकी को उपचार से लाभ हुआ लेकिन सात छात्राओं की हालत बिगड़ने पर उन्हें शिक्षिका अर्चना और चौकीदार के साथ जिला अस्पताल भेजा गया।
वार्डन संध्या ने बताया कि बुखार पीड़ित दो छात्राओं देखकर अन्य छात्राएं भी रोने लगीं। चक्कर गर्मी के कारण आया। डा. सुधीर ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग के लक्षण नहीं है। उनका अनुमान है कि एक छात्रा चीखता देख अन्य ने भी वैसे लक्षण महसूस हुए होंगे।
विज्ञापन


बाक्स
पीएचसी पर डाक्टर न था
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) लाई गईं छात्राओं का इलाज फार्मेसिस्ट और वार्ड ब्वाय ने किया। वहां डाक्टर न था। चिकित्सक के नहीं मिलने की जानकारी पुलिस ने उच्चाधिकारियों को दी। बता दें, प्रकाश लोक इंटर कालेज के भवन के एक हिस्से में संचालित सामाजिक संस्था द्वारा संचालित एक से आठवीं तक का विहान आवासीय बालिका विद्यालय एक अगस्त से ही खुला है। इसमें मजदूर परिवारों की बालिकाएं पढ़ती हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें