फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थित में मौत

विज्ञापन
खुदकुशी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर में सोमवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवती की शादी महज सात माह पहले ही हुई थी। मायकेवालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जनपद फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के गांव हरिदासपुर निवासी श्यामवीर सिंह की पुत्री पूनम उर्फ रूबी की शादी 28 अप्रैल 2017 को किशनी क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी उमेश यादव के साथ हुई थी। सोमवार रात को मायके फोन कर उमेश ने बताया कि रूबी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है।

मायके पक्ष के लोग जब सैदपुर पहुंचे तो रूबी का शव देखकर सन्न रह गए। वहां ससुराल को कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मायकेवालों ने आरोप लगाया कि बाइक के लिए रूबी को प्रताड़ित किया जा रहा था। मांग पूरी न हो पाने के कारण उसकी हत्या कर दी। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें