फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसफाबाद में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद में शुक्रवार की शाम सिट (चूड़ी डेकोरेशन कार्य) पर काम करने वाले युवक की अज्ञात हमलावरों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी सहित कई थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


थाना बसईमोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव बिलेहना की ठार निवासी किशनपाल(25) पुत्र अमर सिंह थाना रसूलपुर क्षेत्र के अंतर्गत आसफाबाद में सिट पर काम करता है। शुक्रवार की रात को सिट का काम बंद करके बाइक से अपने गांव वापस जा रहा था। लालपुर मंडी से आगे ही निकला था तभी बाइक सवार तीन युवकों ने उसको रोका और उसकी गर्दन पर चाकुओं से हमला कर दिया। किशनपाल लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया।

इस घटना की जानकारी किसी ने उसके भाई ठाकुरदास को दी। वह मौके पर पहुंचा। भाई ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को ही देने के साथ ही उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष रसूलपुर सहित काफी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एसपी सिटी ने कहा सिट संचालक के हत्या का कारण पता किया जा रहा है। परिवार के लोगों ने अभी कुछ बताया नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें