एटा। जिला पुलिस किस तरह से क्राइम कंट्रोल करने के लिए कार्य कर रही है। इसकी हकीकत जानने के लिए मंगलवार रात एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया चेकिंग को निकले।
चेकिंग के दौरान थाना निधौलीकलां पहुंचे तो थानाध्यक्ष निधौलीकलां अपने आवास पर मिले जिसके बाद उन्होंने एसएचओ निधौलीकलां, मुंशी को लाइन हाजिर कर दिया है।
एसएसपी ने बताया कि वांछित, वारंटी धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत रात बारह बजे से दो बजे सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश है कि वह अपने क्षेत्र में चेकिंग करे आरोपियों को पकड़े।
मंगलवार रात सभी थानाध्यक्षों की प्रत्येक मुंशी से लोकेशन ली गई। निधौलीकलां थाना के मुंशी जयप्रकाश ने लोकेशन दी कि थानाध्यक्ष संजय तिवारी गश्त पर रहे है।
रात करीब साढ़े बारह बजे से एक बजे के बीच एसएसपी निधौलीकलां पहुंचे तो एसएचओ थाने पर ही मिले। लापरवाही पर सख्त कदम उठाते हुए एसएसपी ने मुंशी, एसएचओ निधौलीकलां को लाइन हाजिर कर दिया।