फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के विवाद को लेकर चचेरे भाइयों में चलीं गोलियां, 14 वर्षीय किशोर की मौत, दो घायल

Sun, 18 Oct 2020 09:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
घटना स्थल पर फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में शनिवार को मकान के विवाद को लेकर दो चचेरे भाइयों के बीच गोलियां चल गईं। घटना के दौरान गोली लगने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन और ताऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


घटना भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नगला हीरे की है। गांव के मुन्नालाल पुत्र सुखवासी लाल और देवराज पुत्र उजागर सिंह चचेरे भाई हैं। दोनों के बीच मकान के स्वामित्व को लेकर विवाद है। शनिवार की सुबह दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों तरफ ईंट-पत्थर चले। आरोप है देवराज के पुत्र उपेंद्र ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। 


झगड़े के दौरान मुन्नालाल के 14 वर्षीय जितेंद्र उर्फ गोलू को गोली लग गई। घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। गोलू की 10 वर्षीय छोटी बहन  पिंकी और ताऊ रामौतार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। एसपी ने कहा कि घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें