फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपराधिक क्षेत्र में चौकी न बनने से ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-बिछवां। थाना क्षेत्र के भनऊ घाट पर राहगीरों से लूट की घटनाएं होती हैं। बदमाश बड़ी ही आसानी से वारदात कर जनपद एटा की सीमा में प्रवेश कर जाते हैं। कई बार ग्रामीणों ने अधिकारियों से यहां चौकी निर्माण कराए जाने की मांग की, लेकिन अभी तक यहां चौकी नहीं बनवाई गई। जिसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश के साथ ही निराशा भी है।
विज्ञापन


जनपद में तीन नए थाना, एक पुलिस चौकी को रिपोर्टिंग चौकी और एक नई पुलिस चौकी बनवाने की स्वीकृति पूर्व में मिल चुकी है, लेकिन आपराधिक क्षेत्र कहे जाने वाले थाना बिछवां क्षेत्र के भनऊ पुल पर चौकी बनवाने की स्वीकृति नहीं मिल सकी है। क्षेत्रीय लोगों में इन आदेशों के बाद निराशा देखी जा रही है। ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि क्षेत्रीय लोग कई वर्षों से भनऊ पुल पर चौकी बनवाने के लिए लिखित और मौखिक अधिकारियों से मांग करते आ रहे हैं। यहां चौकी की स्वीकृति नहीं की गई। जबकि भनऊ पुल बदमाशों के लिए सबसे मुफीद जगह माना जाता है।

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश एटा की सीमा में प्रवेश कर जाते हैं। इसके चलते पुलिस उनको पकड़ नहीं पाती। वहीं भनऊ पुल से अलीगंज चौकी दूरी 20 किलो मीटर, नया गांव थाने की दूरी 22 किलो मीटर और जसरथपुर थाने की दूरी करीब 30 किलो मीटर है। इन सभी थानों के बीच कोई भी चौकी नहीं है। ग्रामीणों ने पूर्व सीएम को भी पत्र लिखकर चौकी बनवाने की मांग की थी। मगर अभी तक इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। क्षेत्रीय लोगों में चौकी न बनने से निराशा है वहीं आक्रोश भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें