फिरोजाबाद (जसराना)। जसराना के गांव कोडरी में एक महिला का सास से झगड़ा होने पर परिवार को सबक सिखाने के लिए वो पटीकरा नहर में कूदने पहुंच गई। महिला को नहर पुल पर बैठा देख लोगों को शक होने पर वे उसके पास पहुंच गए।
विज्ञापन
लोगों को अपनी तरफ आते देख महिला ने नगर में कूदने का प्रयास किया उसे पकड़ लिया। घर का पता पूछ कर उसके परिवार और पुलिस को सूचना दी। परिवार के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझाकर महिला को घर भेज दिया।