फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील हरकत कराते दरोगा का वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला मुख्यालय के पास एक ढाबे पर वर्दी पहने दरोगा अपने सामने युवक और युवती से अश्लील हरकतें कराता रहा। लोग शर्मसार हुए, लेकिन वर्दी में दरोगा को शर्म न आई।
विज्ञापन


दरोगा की हरकत को किसी ने मोबाइल में रिकार्ड कर लिया तो पता चलले पर दरोगा गिड़गिड़ाने लगा। कार्रवाई के डर से दरोगा ने वर्दी उतार कर शर्ट पहन ली। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

जिला मुख्यालय दबरई के पास एक ढाबे पर मंगलवार को लाल रंग की बोलेरो से वर्दी में एक दरोगा उतरा और ढाबे के अंदर लड़खड़ाते कदमों से घुसा। ढाबे में पहले से बैठे युवक और युवती के सामने जाकर दरोगा बैठ गया। दोनों दरोगा के परिचित थे।
विज्ञापन


दरोगा के आते ही ढाबे पर युवक-युवती ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। दोनो के सामने दरोगा बैठा होने के कारण किसी ने विरोध नहीं किया। ढाबे पर जैसे दरोगा को उसकी हरकतें कैमरे में कैद होने का पता चला वो ढाबे ासे निकल कर कार में बैठ गया।

मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे तो दरोगा हाथ जोड़ने लगा। कार्रवाई के डर से दरोगा ने वर्दी उतार कर कार के चालक की शर्ट पहन ली और चला गया। मामला तूल पकड़ता देख युवक और युवती ढाबे से फरार हो गए।
विज्ञापन


दरोगा की नेम प्लेट राम निवास यादव लिखा था। ढाबे पर मौजूद लोगों ने कहा कि सार्वजनिक स्थल पर दरोगा की हरकतें वर्दी को शर्मसार करने वाली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें