अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)।
बरमाणा में एसआईयू टीम ने गश्त के दौरान अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने गश्त के दौरान 10 पेटी अवैध शराब पकड़ी है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने की है। जानकारी के अनुसार ने पुलिस की टीम बरमाणा के नालाग बखारी के पास गश्त पर थे। इसी दौरान गाड़ी संख्या एचपी 69 3044 को चेकिंग के लिए रोका गया। इसमें तलाशी के दौरान पांच पेटी बियर, पांच पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने गाड़ी और शराब दोनों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मामे में अनिल कुमार गांव चमलोग को गिरफ्तार किया है। एसपी अंजुम आरा ने बताया कि पुलिस ने शराब और गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।