फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपति से लूटे जेवर-नकदी

विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र में जसराना बार्डर के समीप फिरोजाबाद निवासी दंपति से अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने जेवर और नकदी लूट लिए। विरोध करने पर पति का सिर तमंचा की बट से फोड़ दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर के गांव रुरऊ निवासी सतीश कुमार गुरुवार शाम को पत्नी के साथ बाइक से जसराना के गांव अमर सिंह रिश्तेदारी में जा रहे थे। शाम करीब चार बजे बाइक जब थाना घिरोर क्षेत्र में बार्डर पर पहुंची तभी पीछे से अपाचे बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने दंपति के रुकते ही तमंचे निकाल लिए और महिला के पहने हुए जेवर लूटने लगे। सतीश ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचा की बटों से उनका सिर फोड़ दिया।

लूटपाट करने के बाद बदमाश बाइक लेकर भाग गए। चीख पुकार सुनकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बदमाशों की तलाश भी की गई मगर कोई हत्थे नहीं चढ़ सका। थानाध्यक्ष का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें