फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटों से परेशान लोगों ने बिजली घर में की तोड़ फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। 132 केवी सब स्टेशन में बिजली कटों से परेशान लोगों ने तोड़ फोड़ की व बिजली विभाग के अधिकारियों व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर मौजूद रहे आपरेटर भारत भूषण ने बताया कि रात के समय करीब साढ़े 10 बजे सीटी 2 में बिजली की तार टूट जाने के कारण बिजली का परमिट लिया गया जिससे लाइट बंद हो गई। कर्मचारी बिजली की तार ठीक करने के लिए चले गए। बिजली चले जाने के कारण पांच छह व्यक्ति आए और उन्होंने बिजली जाने का कारण पूछा तो बताया कि परमिट है। कुछ ही देर में उनके वहीं मौजूद रहते परमिट केंसल किया गया और बिजली दोबारा से चालू हो गई। इसके बाद वह चले गए। इसके 15 मिनट के बाद ही लगभग एक सौ आदमी गाली गलौच करते हुए मेन गेट से अंदर आए और उन्होंने पथराव आरंभ कर दिया। इससे सब स्टेशन के शीशे, घड़ा, घड़ी व कुर्सियां आदि टूट गए। बिजली कर्मचारियों ने एस डी ओर, जेई, एसएसई व थाना में फोन कर दिए और पथराव से बचाव के लिए वहां से दूर चले गए। कुछ ही समय में पुलिस मौके पर पहुंच गई और भीड़ वहां से चली गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि थाना सीवन में इस बारे में शिकायत मिली है। वह बाहर होने के कारण मामला अभी दर्ज नहीं हो पाया है। मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें